Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरों पर करण सिंह ग्रोवर ने कही यह बात, बताई फैमिली प्लानिंग

हमें फॉलो करें बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरों पर करण सिंह ग्रोवर ने कही यह बात, बताई फैमिली प्लानिंग
, रविवार, 14 मार्च 2021 (15:08 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। पिछले कुछ वक्त से खबरें सामने आ रही थी बिपाशा और करण अपनी फैमिली को बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

 
हाल ही में एक इंटरव्यू में करण ने इसपर खुलकर बात की और बताया कि कपल फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं या नहीं। एक्टर ने कहा कि ये एक 'नैचुरल प्रोसेस' है और इसको लेकर जल्दबाजी करना गलत होगा।
 
करण से सवाल किया गया कि क्या बिपाशा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उन्हें निराश करती हैं, तो इस पर करण कहते हैं कि ये एक नैचुरल प्रोसेस है। लोग मिलते हैं, प्यार करते हैं फिर शादी होती है,और बाद में फैमिली प्लानिंग करते हैं। पता नहीं क्यों लोग उनके परिवार की योजना बना रहा हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। ये योजना उन्हें ही बनाने देनी चाहिए।
 
 
करण ने आगे मजाक करते हुए कहा कि उन्होंने कई बार इतने लोगों को बताया है कि वो प्रेग्नेंट लेकिन कोई उन पर यकीन नहीं करता। करण ने ये भी कहा कि, क्या आप मेरे चेहरे पर 'प्रेग्नेंसी ग्लो' देख सकते हैं। वहीं, करण ने ये साफ कर दिया कि, अभी वो कोई फैमिली प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। 
 
बता दें कि करण और बिपाशा ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था। इसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। फिर साल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दर्शकों को हंसाने आ रही है 'फुकरे 3', पुलकित सम्राट ने शेयर की मुहूर्त पूजा की तस्वीर