Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लॉकडाउन में अपनी बेस्ट फ्रेंड को मिस कर रहीं करीना कपूर, शेयर की 20 साल पुरानी तस्वीर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kareena Kapoor
, रविवार, 31 मई 2020 (12:40 IST)
बॉलीवुड में करीना कपूर और उनका गर्ल गैंग हमेशा से काफी फेमस रहा है। करीना की अमृता अरोरा और मलाइका अरोरा संग अच्छी फ्रेंडशिप है। अक्सर वो अमृता और मलाइका के साथ चिल करती नजर आती हैं। अब लॉकडाउन के दिनों में करीना अपनी गर्ल गैंग को मिस कर रही हैं।

 
हाल ही में करीना कपूर ने अमृता अरोरा संग एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में करीना फ्रेंडशिप गोल्स दे रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'थैंक्यू पुतलू इतनी खूबसूरत याद के लिए। बेस्ट फ्रेंड गोल्स। लॉकडाउन नॉस्टैल्जिया। बेस्ट फ्रेंड तब और अब।' 
 
तस्वीर में करीना और अमृता साथ में पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त है। तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
 
वर्क फ्रंट की बात करने तो करीना पिछली बार इरफान के साथ फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में दिखाई दी थीं। इससे पहले वह फिल्म 'गुड न्यूज' में भी नजर आई थीं। अब करीना ने करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' साइन की है। इसके अलावा वह आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चढ्डा' में भी नजर आएंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जायरा वसीम की सोशल मीडिया पर वापसी, ट्रोल होने पर किया था अकाउंट डिएक्टिवेट