अपने से 4 साल छोटे हीरो से इश्क लड़ाएंगी करीना कपूर खान

Webdunia
बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन के बारे में एक गॉसिप है। अपने बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद वे फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नज़र आएंगी साथ ही वे जल्द ही अपने फेवरेट फिल्ममेकर करण जौहर की अगली फिल्म में भी नज़र आने वाली हैं। करीना कपूर खान के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्म के इंतज़ार में हैं। अब उन्हें एक नहीं, उनकी दो फिल्में जल्दी देखने को  मिलेंगी। 
 
करण जौहर की इस फिल्म में करीना एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नज़र आएंगी। दोनों की जोड़ी पहली बार बनेगी। करीना और सिद्धार्थ दोनों की काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे और इसे निर्देशित करेंगे राज मेहता। राज मेहता द्वारा निर्देशित यह पहली फिल्म होगी। वे फिलहाल शंशाक खैतान की फिल्म 'धड़क' को असिस्ट कर रहे हैं। 


 
करीना को हाल ही में करण के ऑफिस में स्पॉट किया गया था। तभी से चर्चा होने लगी कि वे करण की फिल्म में काम करने वाली हैं। दोनों काफी पुराने दोस्त हैं और दोनों ने कई बेहतरीन फिल्में साथ दी हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। करीना-सिद्धार्थ के अलावा एक और कपल फिल्म में दिखाई देगा। 
 
गौरतलब है कि करीना और सिद्धार्थ की उम्र में लगभग चार वर्ष का फासला हैं। सिद्धार्थ 33 वर्ष के हैं जबकि करीना 37 वर्ष की। करीना इसके पहले उम्र में छोटे अर्जुन कपूर के साथ भी 'की एंड का' कर चुकी हैं। 
यह सिद्धार्थ के लिए भी बड़ा मौका होगा। करण जौहर के सिद्धार्थ फेवरेट लिस्ट में से एक हैं। फिर वे अब करीना के  साथ रोमांस भी करेंगे। करण फिर से इसे एक रॉम-कॉम फिल्म बनाने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख