करीना कपूर खान के Photoshopped लेग्स देख फैंस बोले- घुटने कहां गए?

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (15:10 IST)
करीना कपूर खान अपने हालिया रिलीज फिल्म 'गुड न्यूज' की कामयाबी का आनंद ले रही हैं। हाल ही में करीना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करीना ने नीले रंग का एक रॉम्पर पहना हुआ है और बिस्तर पर बेहद दिलकश अंदाज में खड़ी हैं। इस तस्वीर को देख कई फैंस को K3G की Poo याद आ गई, लेकिन कई फैंस ने कुछ ऐसा देख लिया कि एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 
दरअसल, एक करीना कपूर खान ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। इस तस्वीर में बेबो के लेग्स को इतना ज्यादा फोटोशॉप किया गया है कि उनके घुटने ही गायब हो गए हैं। यहां तक कि उनकी पिंडलियां तक नजर नहीं आ रही हैं। जबकि पीछे परछाई में करीना की पिंडलियां साफ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
 


तस्वीर को देख किसी ने लिखा, 'आपके घुटने कहां गए?'
 
एक यूजर ने उनके लेग्स को बार्बी डॉल के लेग्स जैसा बताया- मतलब प्लास्टिक का। साथ ही ये भी लिखा कि परछाई झूठ नहीं बोलती।
 
'लेग्स पर कुछ ज्यादा ही एडिटिंग कर दी गई है। लेग्स जैसे हैं, वैसे ही रहने दें,' एक यूजर ने लिखा।
 
वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'आप परछाई को एडिट करना भूल गए।'
 
एक और यूजर ने लिखा, 'एक एडिटेड फोटो। वो जैसे है, वैसी ही बहुत खूबसूरत है। मैं उनकी असली पिंडलियां परछाई में देख सकती हूं।'
 
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'परछाई में सब दिख रहा है।'
 
बता दें कि कुछ ऐसा ही 2016 में प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर को लेकर भी हुआ था।

फेसम मैगजीन मैक्सिम इंडिया ने अपने कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर लगाई थी और उस तस्वीर में प्रियंका के आर्मपिट बहुत ही स्मूथ दिख रहे थे। इस नकलीपन के लिए मैक्सिम मैगजीन को काफी क्रिटिसाइज किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख