Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 15 April 2025
webdunia

'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल से कटा करीना कपूर का पत्ता, सलमान खान के साथ नजर आएंगी यह साउथ एक्ट्रेस!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bajrangi Bhaijaan Sequel

WD Entertainment Desk

, रविवार, 26 मार्च 2023 (12:45 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान की साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिलम में सलमान खान के साथ करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

 
केवी विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल बनने की बात कंफर्म की थी। उन्होंने बताया था सीक्वल के आइडिया के साथ सलमान को अप्रोच किया गया। सलमान को आइडिया पसंद आया, जिसके बाद फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
 
सलमान खान ने यह पुष्टि भी की थी कि बजरंगी भाईजान का सीक्वल बनेगा और उसका नाम 'पवन पुत्र भाईजान' होगा। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल से करीना कपूर का पत्ता साफ हो गया है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार फिल्म में करीना कपूर की जगह साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आएंगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की 'पवन पुत्र भाईजान' में करीनाकी जगह पूजा हेगड़े को लिया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पूजा हेगड़े जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई ‍किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। फिल्म से सलमान खान और पूजा हेगड़े पर फिल्माए दो गाने भी रिलीज हो चुके हैं। फैंस दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद पिता बने विवियन डीसेना, दो महीने बाद हुआ खुलासा!