Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद पिता बने विवियन डीसेना, दो महीने बाद हुआ खुलासा!

हमें फॉलो करें गुपचुप तरीके से शादी रचाने के बाद पिता बने विवियन डीसेना, दो महीने बाद हुआ खुलासा!

WD Entertainment Desk

, रविवार, 26 मार्च 2023 (12:05 IST)
टीवी एक्टर विवियन डीसेना अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। विवियन अपनी निजी जिंदगी को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। कुछ समय खबर आई थी कि विवियन ने गुपचुप तरीके से नौरान अली संग शादी रचाई थी। वहीं अब खबर आई है कि विवियन पिता बन चुके हैं। कपल की दो महीने की बेटी है।

 
इससे पहले मार्च महीने की शुरुआत में पता चला था कि विवियन ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर व मिस्र की एक पत्रकार नौरन एली के साथ शादी रचाई है। अब 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों का एक बेबी भी है। दोनों की बेटी करीब 2 महीने की है। 
 
खबरों के अनुसार विवियन पिछले साल नौरन के देश मिस्र में आयोजित एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल मुंबई के लोखंडवाला में विवियन के अपार्टमेंट में एक साल से अधिक समय से एक साथ रह रहा है। हालांकि विवियन डीसेना अब तक इन खबरों पर चुप्पी साधे हुए हैं।
 
बता दें कि विवियन डीसेना की पहली शादी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से हुई थी। दोनों का दिसंबर 2021 में तलाक हो गया था। वहीं, अब दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निखिल पटेल संग दूसरी शादी के बाद पति और बेटे संग केन्या शिफ्ट हुईं दलजीत कौर