Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अजय देवगन की वजह से 'आरआरआर' को मिला ऑस्कर अवॉर्ड, 'भोला' एक्टर का मजेदार दावा

हमें फॉलो करें अजय देवगन की वजह से 'आरआरआर' को मिला ऑस्कर अवॉर्ड, 'भोला' एक्टर का मजेदार दावा

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 25 मार्च 2023 (13:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भोला' को लेकर सुर्खियों में हैं। अजय इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में 'भोला' का प्रमोशन करने अजय देवगन 'द कपिल शर्मा शो' के मंच पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'आरआरआर' को लेकर भी बात की। 

 
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' में अजय देवगन भी नजर आए थे। इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। हालांकि वह नाटू नाटू गाने में नहीं थे। इस गाने को राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया था। लेकिन अजय देवगन का कहना है कि 'आरआरआर' के गाने को उनकी वजह से ऑस्कर मिला है। 
 
हालांकि अजय देवगन ने यह बात मजाकियां अंदाज में कही है। जब कपिल शर्मा ने अजय देवगन को याद दिलाते हुए कहा, आरआरआर के नाटू नाटू गाने को ऑस्कर मिला है। बहुत-बहुत बधाई। आप भी उस फिल्म का पार्ट रहे हैं। इसपर अजय ने कहा, 'आआरआर को ऑस्कर जो मिला है, वो मेरी वजह से मिला है।'
 
अजय देवगन का यह दावा सुनकर सभी हैरान रह गए। इसके बाद कपिल उनसे पूछते हैं, 'कैसे?' अजय जवाब देते हुए कहते हैं, 'सोचो मैंने उस गाने में नाच दिया होता, तो क्या होता।' अजय देवगन का जवाब सुनकर सभी लोग ठहाके लगाने लगे। 
 
बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'भोला' दक्षिण भारतीय फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, गजराज राव, दीपक डोबरियाल जैसे सितारे नजर आएंगे। भोला का निर्देशन भी अजय देवगन ने किया है। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनिल कपूर को मिला 'मोस्ट स्टाइलिश एवरग्रीन स्टार' अवॉर्ड