Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तैमूर अली खान के छोटे भाई का नाम आया सामने, यह है करीना के दूसरे बेटे का नाम!

हमें फॉलो करें तैमूर अली खान के छोटे भाई का नाम आया सामने, यह है करीना के दूसरे बेटे का नाम!
, शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (11:42 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान इस साल 21 फरवरी को दूसरे बेटे के माता-पिता बने थे। तैमूर के नाम को लेकर मचे बवाल के बाद इस कपल ने अभी तक अपने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया है। कई बार ऐसी भी खबरें आई कि करीना और सैफ अपने दूसरे बेटे के नाम को लेकर काफी मशक्कत कर रहे हैं और उन्हें कोई सही नाम नहीं मिल रहा है। 

 
अब ताजा खबरों के अनुसार तैमूर के छोटे भाई के नाम का खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि करीना और सैफ ने अपने बेटे का नाम जे (Jeh) रखा है।
 
हालांकि अभी तक अपने छोटे बेटे के नाम को लेकर करीना और सैफ की तरफ से कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि करीना और सैफ तैमूर के के दादाजी मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर छोटे बेटे का नाम रखने का विचार कर रहे थे। हालांकि अंत में बेटे का नाम जे रखने पर सहमति बनी।
 
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान को अपने पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान रखने पर खूब ट्रोल किया गया था। दरअसल तैमूर के नाम को एक क्रूर शासक के तौर पर बताया गया था। तैमूर के नाम को लेकर हुए हंगामें के दौरान करीना ने कहा था, मैं चाहती थी कि मेरा बच्चा फाइटर बने। तैमूर नाम का मतलब ही 'आयरन' है। मुझे उसके नाम पर गर्व है।
  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कब रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी'? रोहित शेट्टी ने दिया यह जवाब