करिश्मा तन्ना बनने जा रहीं दुल्हन, इस दिन बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

Webdunia
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (12:50 IST)
मनोरंजन जगत में इन दिनों शादियों का दौर जारी है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शादी के बंधन में बंधी हैं। वहीं अब टीवी की एक और खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी दुल्हन बनने वाली हैं।

 
करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ अगले साल 5 फरवरी को सात फेरे लेने वाली हैं। हालांकि अभी शादी को लेकर करिश्मा की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग सेरेमनी हल्दी और मेहंदी 4 फरवरी को होगी। 
 
खबरों के अनुसार करिश्मा तन्ना शादी के बाद 6 फरवरी को इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी देंगी। करिश्मा ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण के साथ इसी साल 12 नवंबर को सगाई की थी। एक्ट्रेस की सगाई में उनका परिवार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। 
 
कौन है वरुण बंगेरा
करिश्मा तन्ना के मंगेतर वरुण बंगेरा मनोरंजन जगत से नहीं हैं। वह मुंबई में रियल स्टेट का बिजनेस करते हैं। उन्होंने कनाड़ा की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 
 
वरुण बंगेरा और करिश्मा तन्ना की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर में हुई थी जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और एक दूसरे को डेट करने लगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

करीना कपूर क्यों अलग हो गई थीं रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से?

बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' का मॉडरेट प्रदर्शन, वीकेंड कलेक्शन 28.48 करोड़ रुपये

रेड कटआउट ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

हीरो नहीं, शेफ अजय देवगन: काजोल ने बताया किचन का राज, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख