Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करिश्मा कपूर को मिला 3 बार फिल्म फेयर पुरस्कार, शादी के बाद फिल्मी करियर को कहा अलविदा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Karisma Kapoor Birthday

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 25 जून 2025 (11:29 IST)
बॉलीवुड की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 25 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 1973 में मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता, जबकि मां बबीता जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। करिश्मा कपूर ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में रिलीज फिल्म 'प्रेम कैदी' से की।
 
करिश्मा की किस्मत का सितारा साल 1996 में रिलीज फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' से चमका। इस फिल्म में उनके नायक के रूप में आमिर खान थे। बेहतरीन गीत, संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।
 
webdunia
वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म दिल तो पागल है करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था बावजूद इसके अपने सधे हुए अभिनय से वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहीं।
 
90 के दशक में करिश्मा कपूर पर यह आरोप लगने लगे कि वह केवल ग्लैमरस किरदार ही निभाने में सक्षम है। इस छवि से बाहर निकालने में निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल ने उनकी मदद की और उन्हें लेकर फिल्म 'जुबैदा' का निर्माण किया। इस फिल्म में उन्होंने जुबैदा की टाइटिल भूमिका में दिखाई दी। फिल्म में अभिनेत्री रेखा की मौजूदगी के बावजूद करिश्मा कपूर ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शको की वाहवाही लूटने में सफल रहीं। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह फिल्म फेयर के समीक्षक पुरस्कार से सम्मानित की गईं।
 
webdunia
अपने फिल्मी समय में करिश्मा कपूर ने दर्शकों की पसंद को देखते हुए छोटे पर्दे का भी रूख किया और करिश्मा ने बतौर अभिनेत्री काम करके दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। साल 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, लेकिन बाद में फिल्म निर्माता सुनील दर्शन के जोर देने पर करिश्मा कपूर ने फिल्म 'मेरे जीवन साथी' के जरिए एक बार फिर कमबैक किया। फिल्म में अपने एंटी किरदार से करिश्मा कपूर ने दर्शको को रोमांचित कर दिया।
 
करिश्मा कपूर के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेता गोविंदा के साथ काफी पसंद की गई। उनकी जोड़ी सबसे पहले साल 1993 में रिलीज फिल्म 'मुकाबला' में एक साथ पसंद की गई। बाद में उनकी जोड़ी को फिल्मकारो ने अपनी फिल्मों में रिपीट किया। इन फिल्मों में राजा बाबू, दुलारा, खुद्दार, कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर वन, हसीना मान जायेगी, शिकारी जैसी फिल्में शामिल हैं।
 
webdunia
करिश्मा कपूर को उनके सिने करियर में तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। साल 1996 में रिलीज फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के लिए सर्वप्रथम उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसके बाद साल 1997 में रिलीज फिल्म 'दिल तो पागल है' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार, साल 2000 में फिल्म 'फिजा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया। 
 
साल 2012 में रिलीज फिल्म 'डेंजरस इश्क' से करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में दोबारा वापसी की लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म सफल नहीं रही। करिश्मा कपूर ने अपने दो दशक लंबे सिने करियर में लगभग 60 फिल्मों में काम किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस फेम सना खान पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन