Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड में शाहरुख खान के 33 साल पूरे, फिल्म 'दीवाना' से किया था डेब्यू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shahrukh Khan

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 25 जून 2025 (10:41 IST)
शाहरुख खान ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। किंग खान ने अपना एक्टिंग करियर छोटे पर्दे से शुरू किया था। वहीं साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल पूरे हो चुके हैं। 
 
शाहरुख खान की पहली फिल्म 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से ही उन्होंने सुपरस्टार का तमगा अपने नाम कर लिया था। इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट मेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती नजर आए थे।
 
webdunia
इसी फिल्म से ही शाहरुख को एक रोमांटिक हीरो का दर्जा भी मिल गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर हिट साबित हुई थी। 50 हफ्तों तक यह फिल्म थियेटर्स पर लगी रही। उस साल इस फिल्म को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले।
 
वर्क फ्रंट की बाद करे तो शाहरुख खान ही अपनी बेटी के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों वह 'जवान' और 'डंकी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में‍ दिखे थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

43 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज