Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को सोना कॉमस्टार में मिला अहम रोल, संभालेंगी अरबों का बिजनेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sunjay Kapur death

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 26 जून 2025 (13:14 IST)
करिश्मा कपूर के पूर्व पति दिग्गज बिजनेसमैन संजय कपूर के अचानक निधन से हर कोई शॉक्ड है। संजय अपने पीछे अरबों रुपए की संपत्ति छोड़ गए हैं। वह सोना कॉमस्टार कंपनी के मालिक थे। संजय के निधन के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी कंपनी का उत्तराधिकारी कौन होगा। 
 
अब संजय कूपर की 31000 करोड़ की सोना कॉमस्टार कंपनी को नया उत्तराधिकारी मिल गया है। यह अहम जिम्मेदारी संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव संभालेंगी। उन्हें कंपनी की एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। प्रिया डेली ऑपरेशन्स का हिस्सा नहीं होंगी। वह सिर्फ रणनीतिक स्तर पर टीम का मार्गदर्शन करेंगी।
 
webdunia
सोना कॉमस्टार ने एक नोट शेयर किया है, जिसमें बताया है कि प्रिया सचदेव के अलावा किसे क्या जिम्मेदारी दी गई है। नोट के मुताबिक, संजय की पत्नी प्रिया सचदेव को NED यानी नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपॉइंट किया गया है। संजय के बाद कंपनी के नए चेयरमैन जैफरी मार्क ओवरली होंगे। वहीं, विवेक विक्रम सिंह सीईओ रहेंगे।
 
प्रिया सचदेव पहले से ही एक बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने लंदन में क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन में एम एंड ए एनालिस्ट की जॉब से अपना करियर शुरू किया था। साथ ही वह बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर काम कर चुकी हैं। वह अभी Aureus Investment Private Limited में बतौर डायरेक्टर काम कर रही हैं। 
 
webdunia
रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर की नेटवर्थ 10,300 करोड़ रुपए है। वह दुनिया के 2703वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। संजय ने पहली शादी नंदिता मेहतानी से की थी। इसके बाद उन्होंने करिश्मा कपूर संग दूसरी शादी रचाई। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव संग तीसरी शादी की थी। 
 
सोना कॉमस्टार एक भारतीय कंपनी है जो गाड़ियों से जुड़ी तकनीक बनाती है। 1995 में शुरू हुई ये कंपनी ऐसी चीज़ें बनाती है जो कारों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों के अंदर काम आती हैं। सोना कॉमस्टार भारत के अलावा अमेरिका, मैक्सिको और चीन जैसे देशों में भी अपने प्लांट चलाती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

51 साल की उर्मिला मातोंडकर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, मिनी स्कर्ट में ढाया कहर