संजय कपूर से शादी से पहले अभिषेक बच्चन संग हुई थी करिश्मा कपूर की सगाई, इस वजह से टूट गया था रिश्ता

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 20 जून 2025 (12:51 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हाल ही में निधन हुआ है। संजय कपूर एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन थे। करिश्मा ने साल 2003 में संजय संग शादी रचाई थी। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद से करिश्मा अकेले अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। 
 
करिश्मा कपूर शादी से पहले अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। संजय कपूर से शादी के पहले 2002 में करिश्मा की सगाई बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन संग हुई थी। जया बच्चन ने कहा था कि करिश्मा जल्द बच्चन परिवार की बहू बन जाएंगी। 
 
लेकिन बाद में बच्चन और कपूर परिवार ने इस सगाई को तोड़ दिया था। सगाई से पहले करिश्मा और अभिषेक काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। कई बार अभिषेक से मिलने करिश्मा के साथ उनकी छोटी बहन करीना कपूर भी आ जाती थीं और अभिषेक को 'जीजू' कह कर भी पुकारती थीं। 
 
कपूर और परिवार ने इस रिश्ते को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने की सोची और अभिषेक-करिश्मा की सगाई कर दी। करिश्मा उस समय अभिषेक बच्चन से भी बड़ी स्टार थीं और उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही थीं। दूसरी ओर अभिषेक अपने करियर में लड़खड़ा रहे थे। 
 
बताया जाता है कि एक दिन बातों-बातों में करिश्मा की मां बबीता कपूर ने अभिषेक की कमाई या आर्थिक हालात के बारे में पूछ लिया। उन्हें लगा कि वे इस बात को जानने का हक रखती हैं कि उनका होने वाला दामाद कितना कमाता है। यह बात बच्चन परिवार को बुरी लगी। इसको लेकर दोनों परिवारों में मतभेद हुए। कहा जाता है कि इसी को लेकर सगाई तोड़ दी गई। 
 
वहीं 2005 में अमिताभ बच्चन ने कॉफी विद करण में अभिषेक की सगाई टूटने के पीछे की वजह बताई थी। बिग बी ने कहा था कि दोनों का रिश्ता टूटना हमारे लिए बेहद दुखद था। रिश्ते बन रहे हैं और टूट रहे हैं ये किसी भी यंग आदमी को परेशान कर सकता है। एक परिवार के लिए भी ये काफी परेशान करने वाला होता है। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
उन्होंने कहा था, हम नहीं चाहते कि ऐसा किसी के साथ हो लेकिन अगर परिस्थितियां मिलन के लिए अच्छी नहीं हैं, तो बेहतर है कि आप अलग-अलग रास्ते अपनाएं। हमारे यहां भी यही हुआ। मेरे परिवार ने हमेशा उस बात को माना है जो मेरे पिता ने बहुत पहले मुझे सिखाया था। मन का हो तो अच्छा, मन का न हो तो और अच्छा। वो फिर भगवान के मन का होता है और भगवान आपके लिए कभी बुरा नहीं चाहेगा।
 
अभिषेक से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की और उनका अनुभव बहुत ही खराब रहा। संजय और उनकी मां पर करिश्मा ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। संजय ने भी पलट कर जवाब दिए थे। आखिरकार दोनों में तलाक हो गया। करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। दूसरी ओर अभिषेक के जीवन में ऐश्वर्या राय आ गईं और दोनों ने विवाह रचा लिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सैयारा वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ पार, ऐसा करने वाली पहली लव स्टोरी, चेक करें डिटेल्स

उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर फिर उठे सवाल, फिल्म के प्रोड्यसूर ने सूचना प्रसारण मंत्री से की मुलाकात

फरहान अख्तर स्टारर 120 बहादुर का दमदार टीज़र हुआ रिलीज: जंग, जज़्बा और बलिदान की कहानी

श्वेता तिवारी ने बेटी पलक को ऐसे बनाया जिम्मेदार: बजट से ज्यादा खर्च किया तो बर्तन धोने पड़ते थे

काजोल की 5 फिल्में, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख