Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कार्तिक आर्यन ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, शेयर की तस्वीरें

हमें फॉलो करें कार्तिक आर्यन ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, शेयर की तस्वीरें
, शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (12:38 IST)
बॉलीवुड के एक्टर कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक को इस मौके पर ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही है। सोशल मीडिया पर भी कार्तिक की बर्थडे की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे बैश की तस्वीरों को शेयर किया है। एक्टर ने अपना बर्थडे फैमिली संग मनाया।

तस्वीरों में कार्तिक आर्यन अपने बर्थडे का केक काट रहे है और उनके माता-पिता इसको सेलिब्रेट कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन के बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आ रही है।
webdunia
कार्तिक जिस टेबल पर केक काटते नजर आ रहे हैं उसे बैलून, कैंडल्स और कार्तिक की बचपन की तस्वीरों से सजाया गया है। कार्तिक का ये बर्थडे हैप्पीनेस से भरा है।
webdunia
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने अपना ये बर्थडे काम करते हुए सेलिब्रेट करने का प्लान किया है। वो अपनी अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी हैं।
webdunia
वैसे उम्मीद की जा रही थी कि सारा कार्तिक के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होंगी। लेकिन इन दिनों न्यूयॉर्क वेकेशन में बिजी सारा अपने रियूमर्ड बॉयफ्रेंड कार्त‍िक के बर्थडे से गायब रहीं।
webdunia
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन फिल्म पति पत्नी और वो नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा कार्तिक इन दिनों करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के पंजाब शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फैंस को पसंद नहीं आ रहा अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाना, कपिल शर्मा को किया ट्रोल