Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुर्ज खलीफा पर छाया 'शहजादा' का ट्रेलर, कार्तिक आर्यन बोले- शहजादे जैसा फील हो रहा...

हमें फॉलो करें बुर्ज खलीफा पर छाया 'शहजादा' का ट्रेलर, कार्तिक आर्यन बोले- शहजादे जैसा फील हो रहा...

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (17:23 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन ‍दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म से कार्तिक बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। कार्तिक अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। 

 
अब कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। इसे देखने के लिए कार्तिक भी दुबई में मौजूद रहें। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था। 
 
कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो में वह दुबई में नजर आ रहे हैं। कार्तिक को फैंस ने घेर रखा है और उनके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'शहजादे जैसा फील हो रहा है। बुर्ज खलीफा।' 
 
शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर ने अभिनय किया है और संगीत प्रीतम ने दिया है, जिसे भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल और कार्तिक आर्यन ने निर्मित किया है। फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनू सूद हैं 'अनस्टॉपेबल', देखिए उनका लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो