मांग में सिंदूर लगाए विक्की कौशल के साथ नजर आईं कैटरीना कैफ, हनीमून से वापस लौटा न्यूली वेड कपल

Webdunia
मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (17:46 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद अगले दिन सवाई मादोपुर से जयुपर के लिए निकले थे। कैटरीना और विक्की शादी के बाद सवाई माधोपुर से पहले जयपुर और फिर वहां से दिल्ली पहुंचे थे। यहां से यह कपल हनीमून मनाने के लिए मालदीव रवाना हो गया था। 
वहीं अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हनीमून मनाकर वापस लौट आए हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 
 
कैटरीना और विक्की ने पैपराजी का बड़ी ही खुशी से अभिवादन किया। इस दौरान कैटरीना पिंक कलर के सूट में मांग में सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
 
विक्की कौशल ने ऑफ व्हाइट शर्ट और पैंट पहना था। इस न्यूली वेड कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामे हुए मीडिया को कई पोज भी दिए।
 
कैटरीना और विक्की शादी के बाद से ही लगातार अपनी वेडिंग तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। विककैट की शादी में कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि यह कपल जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन दे सकता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख