शाही मंडप में कैटरीना कैफ संग सात फेरे लेंगे विक्की कौशल

Webdunia
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (11:05 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। दोनों सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लेंगे। इस भव्य शादी में 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। कई मेहमान राजस्थान पहुंच चुके हैं।

 
कैटरीना और विक्की जिस मंडप में फेरे लेंगे उसे खास तौर पर शाही अंदाज में डिजाइन किया गया है। मंडप को रजवाड़ा स्टाइल में बनाया गया है। कटरीना और विक्की चारों तरफ से शीशे में बंद मंडप के अंदर सात फेरे लेंगे। इस मंडप  को इस तरह डिजाइन किया गया है, जिसकी फेसिंग मंदिर की ओर है।
 
बताया जा रहा है कि विक्की और कैटरीना की शादी की सेरेमनी दोपहर के समय शुरू होगी। दोनों करीब 3:30 से 3:43 के बीच सात फेरे लेंगे। इस शाही शादी के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी अंजाम दिया गया है। 
 
कैटरीना और विक्की ने सात फेरे लेने के लिए जिस सिक्स सेंस फोर्ट को बतौर वेन्यू चुना है वो 700 साल पुराना किला है। ये किला देखने में बेहद आलीशान है और सजावट के बाद तो इसमें चार चांद लग गए हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

क्या होता अगर कटप्पा ने बाहुबली को नहीं मारा होता? भल्लादेव ने दिया मजेदार जवाब

किंगडम की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख