Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'कौन बनेगा करोड़पति 12' को मिला सीजन का दूसरा करोड़पति, इस पड़ाव पर पहुंचीं आईपीएस मोहिता शर्मा

हमें फॉलो करें 'कौन बनेगा करोड़पति 12' को मिला सीजन का दूसरा करोड़पति, इस पड़ाव पर पहुंचीं आईपीएस मोहिता शर्मा
, गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (18:00 IST)
अमिताभ बच्चन के पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' को इस सीजन का दूसरा करोड़पति मिल गया है। शो पर नाजिया नसीम नाम की एक महिला ने एक करोड़ रूपए जीते थे। और अब एक महिला आईपीएस अफसर ने यहां बाजी मारी है।

 
शो पर हाल ही में आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा हॉटसीट पर नजर आईं। यहां उन्होंने एक करोड़ रूपए के सवाल का सही जवाब दिया। सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 नंवबर के एपिसोड का एक प्रोमो आज ही जारी कर दिया है जिसमें मोहिता शर्मा 1 करोड़ रुपए की धनराशी जीतती नज़र आ रही हैं। 
 
मोहिता इस सीज़न की दूसरी करोड़पति होंगी, हालांकि 1 करोड़ जीतने के बाद अब वो 7 करोड़ की धनराशी भी जीत पाएंगी या नहीं ये तो एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा।
 
प्रोमो में बिग बी मोहिता को संभलकर खेलने की सलाह देते हैं। इसके बाद मोहिता कहती हैं कि यहां उनके लिए इस गेम को खेलना ज्यादा मायने रखता है। इसके बाद अमिताभ बच्चन अपने सिग्नेचर अंदाज में मोहिता के एक करोड़ जीतने का ऐलान कर रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देगवन की बेटी न्यासा ने बेस्टफ्रेंड संग किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल