बस ड्राइवर के बेटे हैं कन्नड़ स्टार यश, नाम बदलने से चमकी किस्मत

WD Entertainment Desk
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (12:45 IST)
फिल्म 'केजीएफ' से पूरे देश में पहचान हासिल करने वाले कन्नड़ स्टार यश 8 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भले ही अब यश एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं, लेकिन उनका यह सफर काफी संघर्ष से भरा रहा है। यश ने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की है। 
 
पेश है यश के बारे में ऐसी कुछ बातें जो बहुत कम लोगों को पता है। 
 
1) यश का वास्तविक नाम है नवीन कुमार गौड़ा।
 
2) यश के पिता अरुण कुमार जे. बस ड्राइवर थे और केएसआरटीसी ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस चलाते थे।
 
3) यश ने मैसूर स्थित स्कूल में पढ़ाई की और बचपन से ही उनका रूझान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ओर था।
 
4) परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए स्कूल की छुट्टी के दौरान यश डिलीवरी बॉय का काम करते थे।
 
5) पैसों की तंगी के कारण यश ने कॉलेज की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और परिवार की आर्थिक मदद के लिए वे बंगलुरु चले गए ताकि कुछ काम कर सके।
 
6) यश को 'स्टॉप' नामक फिल्म में सहायक निर्देशक का काम मिला, लेकिन कुछ दिनों में फिल्म बंद हो गई।
 
7) यश के पास रूकने की जगह नहीं थी, तब मोहन नामक शख्स ने उन्हें अपने साथ रहने के लिए कहा, लेकिन मोहन के रहने की जगह छोटी थी इसलिए यश ने वहां अपना सामान रखा और खुद रात में बस स्टॉप पर सोते थे।
 
8) यश ने एक ड्रामा कंपनी जॉइन की जहां उनका नाम नवीन से बदल कर यश कर दिया गया। नाम बदलते ही उनकी किस्मत चमक गई।
 
9) एक बड़ी पार्टी में जाने का यश को मौका मिला जहां पर कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के लोग आए हुए थे। यश नोटिस किए गए और उन्हें टीवी सीरियल के ऑफर मिले जो उन्होंने किए।
 
10) राधिका पंडित के साथ उन्होंने कुछ टीवी सीरियल किए। दोनों की जोड़ी पसंद की गई इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
 
11) यश को एक फिल्म में छोटा रोल मिला और इसके बाद 'मोगिना मानासु' में लीड रोल मिला। यह नायिका प्रधान फिल्म थी, लेकिन यश का अभिनय सराहा गया और उन्हें फिल्मफेअर अवॉर्ड भी मिला।
 
12) धीरे-धीरे यश लोकप्रिय हो गए और केजीएफ के बाद उनकी लोकप्रियता चौगुनी हो गई। यश का कहना है कि उन्होंने ऐसा ही सपना देखा था कि हर कोई उन्हें पहचाने और नोटिस करे।
 
13) कभी दिन भर काम करके 50 रुपए कमाने वाले यश की गिनती आज कन्नड़ सिनेम के टॉप एक्टर्स में होती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यश की टोटल नेटवर्थ 53 करोड़ रुपए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

विक्रांत मैसी के बाहर होने के बाद यह 'बिग बॉस' विनर बनेगा 'डॉन 3' का विलेन!

फेमस निर्देशक चंद्र बरोट का 86 साल की उम्र में निधन, अमितभा बच्चन की फिल्म डॉन का किया था निर्देशन

सोनू सूद की सोसायटी में घुसा सांप, एक्टर ने हाथ से पकड़कर फैंस को दी ये चेतावनी

शाहरुख खान की किंग में राघव जुयाल की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार

सैयारा के तूफान से डरे अजय देवगन, सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख