खेसारी लाल यादव पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया बैन, 2 साल तक सिर्फ एक कंपनी के लिए गाएंगे गाना

WD Entertainment Desk
शनिवार, 9 सितम्बर 2023 (13:59 IST)
Khesari Lal Yadav banned: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने खेसारी लाल यादव पर बैन गला दिया है। एक्टर पर ये प्रतिबंध सिंगिंग को लेकर लगा है। 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' नाम की कंपनी के साथ हुए करार को लेकर अदालत का ये फैसला आया है।
 
कोर्ट ने खेसारी लाल यादव को निर्देश दिए कि वह आने वाले दो साल तक 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' के अलावा किसी दूसरी कंपनी के लिए गाना नहीं गा सकते हैं। खेसारी लाल यादव का विवाद इस कंपनी के साथ हुआ था। बीते दिनों कंपनी ने भोजपुरी एक्टर के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। 
 
कंपनी का दावा है कि साल 2021 में उनका खेसारी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत खेसारी लाल यादव को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए 30 महीनों में 200 गाने गाना थे। इन गानों के बदले उन्हें 5 करोड़ रुपए मिलने थे। खेसारी ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। 
 
खेसारी लाल यादव ने 30 महीनों में कंपनी के साथ मात्र 89 गाने गाए। उन्हें लगा कि 30 महीने पूरे होने के बाद कंपनी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया और वो दूसरी कंपनियों के लिए भी गाना गाने लगे। इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाते हुए ग्लोबल म्यूजिक कंपनी, खेसारी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट चली गई। 
 
इसके बाद कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए खेसारी के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उनपर दो साल तक सिर्फ ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए सॉन्ग गाने का फरमान सुनाया है। वह दूसरी कंपनी के लिए नहीं गाएंगे। खेसारी लाल यादव पर ये बैन 30 सितंबर 2025 जारी रहेगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म 'हनीमून इन शिलांग', दिखेगी सोनम की बेवफाई की कहानी

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा तोहफा, वॉर 2 का पहला गाना आवन जावन होगा रिलीज

82 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन सीख रहे इंस्टाग्राम, यूजर्स बोले- Gen Z के बीच स्वागत है...

धड़क 2 की शूटिंग के दौरान तृप्ति डिमरी को याद आए अपने कॉलेज के दिन

सोनू सूद ने अपनी अदाकारी से बनाई अलग पहचान, देखिए उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाती कुछ फिल्में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख