Hanuman Chalisa

दर्शकों को हंसाने फिर लौट रहा पारेख परिवार, इस दिन रिलीज होगी 'खिचड़ी 2'

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (15:14 IST)
khichdi 2 release date: साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'खिचड़ी' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यह फिल्म अपनी ह्यूमर स्टाइल और दमदार कलाकारों की वजह से दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुई। फिल्म में सुप्रिया पाठक, जमनदास मजेठिया, अनंग देसाई और राजीव मेहता मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
 
अब 13 साल बाद 'खिचड़ी 2' दर्शकों को गुदगुदाने आ रही है। इस फिल्म में प्रफुल्ल और हंसा एक बार फिर धमाल मचाने को लौट रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। 
 
रिलीज किए गए टीजर में पॉपुलर सिटकॉम के सभी मेन कैरेक्टर नजर आ रहे हैं। फराह खान, जिन्होंने खिचड़ी: द मूवी (2010) में एक कैमियो किया था एक बार फिर से स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी। 
 
इसके साथ ही मेकर्स ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, जैसे-जैसे रोशनी का त्योहार नजदीक आ रहा है, इंडियन सिने प्रेमियों के लिए मोस्ट अवेटेड सीक्वल, 'खिचड़ी 2 - मिशन पंथुकिस्तान' इस दिवाली बड़े पर्दे पर रोशनी बिखेरने और आपको गुदगुदाने के लिए तैयार है।
 
उन्होंने कहा, भारत के मनोरंजन की 2 दशकों से ज्यादा की लिगेसी को जारी रखते हुए आइकॉनिक पारेख परिवार इस फ्रेश सिनेमाई इंस्टॉलमेंट में डबल हंसी और पागलपन लाने के लिए तैयार है। एक स्टेज प्ले के रूप में बॉर्न 'खिचड़ी' एकमात्र भारतीय सिटकॉम है जो एक फिल्म, वेब सीरीज के रूप में बनाया गया और अब इसका एक एंडवेंटर कॉमेडी सीक्वल होगा।
 
बता दें कि धारावाहिक 'खिचड़ी' का प्रसारण 10 सितंबर 2002 को स्टार प्लस पर शुरू हुआ और ये सीरिलय 14 अप्रैल 2018 तक चला। इस सीरियल की लोकप्रियता को देखते हुए इसके निर्माता जेडी मजेडीया ने 'खिचड़ी' नाम से फिल्म भी बनाई जो 1 अक्टूबर 2010 को रिलीज हुई थी। अब इसका सीक्वल भी आ रहा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह को भारी पड़ा 'Don 3' छोड़ना, फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने लगाया बैन

'जब पैसे चाहिए तब वो पिता हैं...' आर्य बब्बर के आरोपों पर प्रतीक का करारा पलटवार

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 मिनट ने लिए हुआ गायब, फैंस के बीच मचा हड़कंप

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख