Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फाइनल हुआ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग वेन्यू, गेस्ट लिस्ट आई सामने!

Advertiesment
हमें फॉलो करें kiara advani

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (11:14 IST)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के पॉपुलर कपल में से एक हैं। बीते काफी समय से दोनों की शादी की खबरें छाई हुई है। हर दिन सिद्धार्थ और कियारा की शादी को लेकर कुछ नया अपडेट सामने आता रहता है। ताजा खबरों के अनुसार दोनों की शादी का वेन्यू फाइनल हो गया है।

 
खबरों के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 2023 की शुरुआत यानी जनवरी में शादी कर सकते हैं। दोनों ने शादी के फंक्शन के लिए दो प्रमुख स्थानों का फैसला किया है। बताया जार हा है कि प्री-वेडिंग सेरेमनी और शादी चंडीगढ़ के 'द ओबेरॉय सुखविलास' रिसॉर्ट में होगी। 
 
वहीं शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ मुंबई में अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा। दोनों ने अपनी शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट भी बनाना शुरू कर दी है। इस लिस्ट में सिनेमा जगत के कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार इंडस्ट्री के कुछ बड़े चेहरे उनकी शादी में शामिल होंगे। जिनमें करण जौहर, रकुल प्रीत सिंह, वरुण धवन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अश्विनी यार्डी और जैकी भगनानी का नाम शामिल है। 
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहली बार साल 2018 में आई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' की रैप अप पार्टी में मिले थे। दोनों साथ में फिल्म 'शेरशाह' में नजर आ चुके हैं। फिल्म में कियारा और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड 2022 में Top एक्टर्स का क्या रहा हाल, कौन रहा हिट कौन फ्लॉप