Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'सर्कस' का पहला गाना 'करंट लगा रे' रिलीज, दीपिका पादुकोण संग रणवीर सिंह ने किया जोरदार डांस

Advertiesment
हमें फॉलो करें movie cirkus

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (16:35 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब इस फिल्म का पहला गाना 'करंट लगा रे' रिलीज कर दिया गया है।

 
'करंट लगा रे' गाने में रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में साउथ इंडियन टच देखने को ‍मिल रहा है। गाने में रणवीर और दीपिका के डांस मूव्स लोगों को भी थिरकने के लिए मजबूर कर रहे हैं। 
 
इस गाने को नकाश अजीज, ध्वनि भानुशाली, जोनिता गांधी, लिजो जॉर्ज ने गाया है। गाने के लिरिक्स कुमार ने दिए है और कंपोज लिजो जॉर्ज – डीजे चेतस ने किया है।
 
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर के साथ पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड 2022 : गूगल पर 2022 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली Top 10 Movies