Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संजय लीला भंसाली ने अपना म्यूजिक अल्बम 'सुकून' लता मंगेशकर को किया समर्पित

हमें फॉलो करें संजय लीला भंसाली ने अपना म्यूजिक अल्बम 'सुकून' लता मंगेशकर को किया समर्पित

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (15:41 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का पहला म्यूजिक अल्बम सुकून रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक अल्बम में नौ पुराना गानों को आधुनिक रूप से तैयार किया गया है। संजय लीला भंसाली ने बताया है कि उन्होंने अपनी अल्बम में लता मंगेश्कर के लिए एक गाना भी समर्पित किया है।

 
बताया जा रहा है कि इस म्यूजिक अल्बम में पुरानी गजलों और गानों की यादें ताजा कर देने वाले 9 गाने होंगे, जिन्हें राशिद खान, श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, पापोन, प्रतिभा बघेल, शैल हदा और मधुबंती बागची ने अपनी-अपनी आवाज दी है। 
 
इस एल्बम में गालिब होना है, तुझे भी चांद, करार, दर्द पत्थरों को, गम न होने, हर एक बात, मुस्कुराहट और सिवा तेरे गाने शामिल हैं। यह म्यूजिक अल्मब महामारी कोविड-19 के बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन पर आधारित है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, निभाएंगी 'लेडी सिंघम' का किरदार