Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कॉफी विद करण 7 : महीप कपूर का खुलासा, पैसों की तंगी के कारण झेला यह सब

हमें फॉलो करें कॉफी विद करण 7 : महीप कपूर का खुलासा, पैसों की तंगी के कारण झेला यह सब
, बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (16:04 IST)
हॉटस्टार स्पेशल 'कॉफी विद करण सीजन 7' के बारहवें एपिसोड को लेकर हर तरफ चर्चा तेज है क्योंकि एक नई तिकड़ी काउच की शोभा बढ़ा रही है। इस बार शो के प्रतिष्ठित होस्ट करण जौहर ने अपने शो पर गौरी खान को वेलकम किया, जो 17 साल बाद इस काउच पर लौटी हैं। 

 
इस शो पर स्टार वाइफ गौरी खान को उनकी करीबी दोस्त महीप कपूर और भावना पांडे ने ज्वाइन किया जोकि शो पर उनका डेब्यू भी हैं। शो पर स्टार वाइफ अपने एयरपोर्ट लुक्स से लेकर बॉलीवुड पार्टीज के बारे में भी बात करती नजर आएंगी।
 
शो पर महीप कपूर ने अपने उस दौर के किस्से को साझा किया जब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपने इस अनुभव को सबके साथ शेयर किया हैं। उन्होंने कहा, ऐसा समय भी था जब संजय कई सालों तक बिना किसी काम के घर पर बैठे हुए थे। पैसे की बहुत तंगी थी। मेरे बच्चे ग्लैमर और चकाचौंध के साथ-साथ इसे देखकर भी बड़े हुए हैं।
 
उन्होंने कहा, बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवारों में से एक का हिस्सा होने से भी जीवन आसान नहीं हुआ। मेरे आस-पास के लोगों ने मुझे कई बार ऐसा महसूस कराया कि हम कपूर परिवार के असफल विंग थे। 
 
गौरतलब है कि संजय कपूर एक समय इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर में से एक थे। वहीं संजय और महीप की बेटी शयाना कपूर भी जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' में नजर आएंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस पाकिस्तानी एक्टर को डेट कर रहीं अमीषा पटेल! इस वीडियो के बाद लग रहीं अटकलें