'आदिपुरुष' विवाद पर कृति सेनन की मां ने दिया रिएक्शन, बोलीं- भावनाओं को समझो...

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 22 जून 2023 (17:22 IST)
Adipurush Controversy: फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म के डायलॉग से लेकर किरदारों के लुक तक की जमकर आलोचना हो रही है। इस फिल्म में प्रभास राघव और कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर चल रहे विवादों पर कृति सेनन की मां गीता का रिएक्शन सामने आया है।
 
कृति सेनन की मां ने अपने इंस्टाग्राम पर एक चौपाई शेयर की है और उसका हिंदी मीनिंग समझाया है। उन्होंने लिखा, 'जय श्री राम। जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत तिन तैसी।' इसका अर्थ है कि अच्छी सोच और दृष्टि से देखो तो सृष्टि सुंदर ही दिखाई देगी।
 
उन्होंने लिखा, भगवान राम ने ही हमें सिखाया है कि शबरी के बेर में उसका प्रेम देखो, ना कि ये कि वो जूठे थे। इंसान की गलतियों को नहीं, उसकी भावनाओं को समझो।
 
वहीं इससे पहले कृति सेनन ने भी आदिपुरुष पर चल रहे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया था। कृति ने सोशल मीडिया अकाउंट पर थिएटर के कुछ वीडियो शेयर किए थे। इनमें आदिपुरुष से रावण वध, सीता और रावण संवाद, हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाने वाला सीन शामिल था।
 
वीडियो में लोगों की तालियां और 'जय श्री राम' गूंजता दिख रहा था। इसके साथ कृति ने लिखा था, 'चीयर और तालियों पर फोकस कर रही हूं।' यानि की उन्होंने इशारों में कहा था कि वह फिल्म को लेकर हो रहे विवादों पर ध्यान नहीं दे रही हैं।
 
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में प्रभास राघव के किरदार में, कृति सेनन जानकी के किरदार में और सनी सिंह शेष के किरदार में नजर आ रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्रालेट-शॉर्ट्स पहने समंदर में अठखेलियां करती दिखीं श्वेता तिवारी, कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Dhurandhar Movie Teaser: 40 साल के रणवीर सिंह ने किया 20 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस, जानिए कौन हैं सारा अर्जुन

45 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं नरगिस फाखरी, साल में दो बार करती हैं 9 दिन का व्रत, पीती हैं सिर्फ पानी

रणवीर सिंह के बर्थ पर देखिए उनके प्रतिष्ठित किरदारों की एक झलक

धुरंधर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गैंगस्टर अवतार में दिखे रणवीर सिंह, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख