वरुण धवन और कृति सेनन की 'भेड़िया' की शूटिंग हुई खत्म, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (15:35 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए वरुण और कृति दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। स्त्री और रूही के बाद 'भेड़िया' दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस की तीसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। 

 
इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। इसकी जानकारी खुद वरुण और कृति ने अपने-अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दोनों ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ वरुण धवन ने लिखा, फिल्म भेड़िया की टीम शूटिंग रेप हुई। 14 अप्रैल 2022 को फिल्म रिलीज़ होगी। 
 
इस फिल्म को कोरोना महामारी के बहुत मुश्किल समय में शूट किया गया है। मेकर्स का कहना है कि शूटिंग के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अरुणाचल प्रदेश और मुंबई में हुई है। 
 
बीते दिनों वरुण धवन ने फिल्म भेड़िया के लिए किए अपने ट्रांसफॉर्मेशन को शेयर किया था। वरुण ने बताया था उन्हें फिल्म की कोई तस्वीर शेयर करने की इजाजत नहीं है। ऐसे में वह अपना बदला हुआ लुक शेयर कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख