'इंडियन आइडल 14' को जज करते दिखेंगे कुमार सानू, बोले- एक नया रोमांच है...

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (17:34 IST)
kumar sanu became the new judge in indian idol: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' अपने नए सीजन के साथ जल्द लौट रहा है। इस बार कुमार सानू इस शो में जज के रूप में नजर आने वाली है। वह श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ जजों के पैनल में शामिल होंगे।
 
इंडियन आइडल में जज के रूप में डेब्यू करने पर कुमार सानू ने कहा, इंडियन आइडल देश के सबसे प्रतिष्ठित गायन रियलिटी शो में से एक है, जो महत्वाकांक्षी गायकों को परफॉर्म करने और अपने कौशल और गायन के क्षेत्र में अपने लिए एक अलग पहचान स्थापित करने के लिए एक मंच देता है। 
 
उन्होंने कहा, उस यात्रा का हिस्सा बनना वाकई खुशी की बात है, जिसमें उभरती प्रतिभाएं अपनी क्षमता का प्रदर्शन करती हैं और भारतीय संगीत जगत का हिस्सा बनने के अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाती हैं।
 
कुमार सानू ने कहा, मैं पहले भी कई बार शो में अतिथि रह चुका हूं, लेकिन जज की भूमिका निभाना एक नया रोमांच है जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं। अक्सर कहा जाता है कि संगीत हमें भावनात्मक स्तर तक पहुंचाता है, जहां अकेले शब्द कम पड़ जाते हैं। 
 
उन्होंने कहा, मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि यह पीढ़ी अपने अचूक 'सुर' और 'ताल' से हमारी भावनाओं को कैसे उद्वेलित करेगी। इस सीज़न के लिए मेरी आशा एक असली गायन रत्न को खोजने की है, जो आगे चलकर भारत और हमें गौरवान्वित करेगा।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख