Festival Posters

सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' का बनेगा सीक्वल, कहानी पर चल रहा काम!

Webdunia
रविवार, 18 जुलाई 2021 (15:08 IST)
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को 6 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से ढेर सारा प्यार मिला था। फिल्म में भाईजान और मुन्नी की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

 
वही अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर खबर सामने आई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान लेखक केवी विजेंयद्र प्रासद ने बजरंगी भाईजान के सीक्वल की ओर इशारा दिया है। उन्होंने कहा कि वह 'बजरंगी भाईजान 2' की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है। 
 
खबरों के अनुसार केवी विजेंयद्र प्रसाद ने कहा कि जब मैंने यह आइडिया सलमान के साथ शेयर किया तो वह काफी एक्साइटेड दिखें। फिलहाल मैं इस कहानी को आगे ले जाने के लिए शानदार शुरुआत करना चाहता हूं। कुछ दिन पहले जब मैं सलमान खान से कैजुएली मिला था। तब मैंने उन्हें 'बजरंगी भाईजान 2' सीक्वल के बारे में बताया था। जिसे सुनने के बाद सलमान खान ने भी कहा था कि हां यह अच्छा आइडिया है।
 
बता दें कि 'बजरंगी भाईजान' ने रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस किया था। फिल्म ने 300 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म की सफलता के बाद सलमान के करियर ग्राफ में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट की कॉल रिकॉर्डिंग, फिल्म इंडस्ट्री में चल रही गुटबाजी की खोली पोली

मिस यूनिवर्स 2025 की बनीं मेक्सिको की फातिमा बॉश, इस सवाल का जवाब देकर जीता ताज

120 बहादुर रिव्यू: क्या ये फिल्म उन 120 हीरो के शौर्य के साथ न्याय कर पाई?

YRF की एक्शन-रोमांस मूवी में विलेन बनेंगे ऐश्वर्या ठाकरे, अहान पांडे से होगी भिड़ंत

राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिस में क्यों लगाई थी चार्ली चैपलिन की मूर्ति?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख