भारत रत्न मिलने पर भी लता मंगेशकर ने नहीं मनाया था जश्न, भाई हृदयनाथ मंगेशकर का खुलासा

Webdunia
शनिवार, 18 जून 2022 (13:46 IST)
'नाम रह जाएगा' के जरिए लेजेन्ड्री लता मंगेशकर को एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया जा रहा है। इस सप्ताह इस शो का फिनाले हैं, यह महान सिंगर को दी गई अब तक की सबसे इमोशनल और स्टनिंग श्रद्धांजलि होगी। इस शो के अपकमिंग एपिसोड में लताजी की बहन उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर नजर आएंगे। इसमें वे लता मंगेशकर के जीवन और सफर की कुछ घटनाओं को साझा करेंगे। 

 
लता मंगेशकर अपने परिवार के करीब थीं और उन्होंने परिवार के हर सदस्य के साथ एक प्यार भरा बंधन साझा किया। उसी के बारे में बात करते हुए, उषा मंगेशकर कहती हैं, मीना ताई हमेशा लता दीदी के साथ रिकॉर्डिंग के दौरान रहती थीं। स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के बाद, लता दी मीना ताई से गाने पर उनके विचार पूछती थीं। वह गाने को केवल तभी आगे जाने देती थी जब उसे मीना की अप्रूवल मिलती थी। उन्होंने उन पर बहुत भरोसा किया।
 
लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर कहते हैं, वह हमेशा चाहती थी कि मैं एक पुरस्कार जीतूं, वह उनका सपना था। जब उन्होंने भारत रत्न जीता तो उन्होंने इसे नहीं सेलिब्रेट किया, लेकिन जब मुझे पद्मश्री मिला तो उसने इसे एक उत्सव की तरह मनाया।
 
लता मंगेशकर न केवल एक महान सिंगर थीं बल्कि वह समाज को वापस देने में भी विश्वास करती थीं। वह बहुत सारा चैरिटी वर्क करती थीं। उषा ताई इस पर आगे बात करते हुए बताया, लता दी ने चैरिटी के लिए बहुत काम किया है। वह भी उस समय के दौरान जब वह ज्यादा काम नहीं कर रही थीं। उन्होंने पुणे में एशिया का सबसे बड़ा और सबसे किफायती अस्पताल बनाया है। बॉलीवुड के वेटरन म्यूजीशियन के लिए वृद्धाश्रम शुरू करना उनका सपना था।
 
स्टारप्लस की 8 एपिसोड सीरीज 'नाम रह जाएगा' के जरिए लेजेन्ड्री लता मंगेशकर को खास श्रद्धांजलि देने के लिए भारत के सबसे लोकप्रिय 18 गायक एक साथ आए है। इसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, नितिन मुकेश, नीति मोहन, अलका याज्ञनिक, साधना सरगम, उदित नारायण, शान, कुमार शानू, अमित कुमार, जतिन पंडित, जावेद अली, ऐश्वर्या मजूमदार, स्नेहा पंत, प्यारेलाल जी, पलक मुच्छल और अन्वेशा का नाम शामिल है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

120 बहादुर में दर्शकों को देखने मिलेंगे रेजांग ला के यह 5 हैरान कर देने वाले क्षण

छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से पहला लुक आया सामने

पंचायत 5 का हुआ ऐलान, इस साल प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा नया सीजन

बहते आंसुओं के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर दिया किसी करीबी के निधन का हिंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख