Publish Date: Thu, 27 Jan 2022 (14:23 IST)
Updated Date: Sat, 05 Feb 2022 (15:22 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद से आईसीयू में भर्ती हैं। लताजी पिछले 20 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 8 जनवरी को कोविड पॉजिटिव होने के बाद से ही लता मंगेशकर को भर्ती करा दिया गया था। उन्हें कोरोना के साथ ही निमोनिया की भी शिकायत है।
92 साल की उम्र के चलते लता मंगेशकर का डॉक्टर खास ख्याल रख रहे हैं। डॉक्टर और परिवारवाले हर दिन लताजी की हेल्थ अपडेट भी फैंस को दे रहे हैं। अब लता मंगेशकर की रिश्तेदार रचना ने कहा है कि रोज रोज लता दीदी की हेल्थ अपडेट देना फैमिली के लिए काफी मुश्किल भरा काम है।
खबरों के अनुसार रचना ने कहा, लताजी की हेल्थ को लेकर फैमिली के तरफ से 28 जनवरी को अपडेट दी जाएगी। हर रोज अपडेट देना कठिन है।
कुछ दिन पहले लता मंगेशकर की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी कर प्राइवेसी की मांग की थी। उन्होंने अपने बयान में लिखा था, लता जी की सेहत में सुधार देखने को मिला है। हालांकि वो अब भी आईसीयू में हैं और डॉक्टर प्रतीत समदानी की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी सेहत का डेली अपडेट दे पाना मुमकिन नहीं है। ये फैमिली प्राइवेसी का मामला है। आप लोगों से रिक्वेस्ट है कि अफवाह न फैलाएं और लता जी की सेहत के लिए प्रार्थना करें।