आईसीयू में भर्ती लता मंगेशकर की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई सामने, डॉक्टर ने बताया अब कैसी है तबीयत?

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (13:22 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमण और निमोनिया दोनों साथ में होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 
 
लता मंगेशकर की सेहत की जानकारी डॉक्टर लगातार फैंस को दे रहे हैं। हाल ही में लता मंगेशकर की हेल्थ के बारे में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लता जी अभी भी आईसीयू में हैं। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता। सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।
 
वहीं लता मंगेशकर की प्रवक्ता अनुषा श्रिनिवासन अय्यर ने भी उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया है। उन्होंने कहा, लता दी स्थिर है। डॉक्टरों की मंजूरी के बाद घर जाएंगी।
 
बता दें कि 92 साल की लता मंगेशकर की देखभाल डॉक्टर्स की एक टीम कर रही हैं। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए एहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी सेहत मॉनिटर की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी का धमाकेदार फेस-ऑफ, ट्रेलर से पहले मेकर्स ने शेयर किया धमाकेदार पोस्टर

सुचित्रा सेन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई थी पहचान, इस वजह से ठुकराया था दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

राम नवमी के मौके पर रिलीज हुआ जाट का गाना ओ राम श्री राम रिलीज

मुकेश छाबड़ा ने महज 50 रुपए में मीका सिंह के लिए बैकग्राउंड डांसर के तौर पर किया था काम

किस किसको प्यार करूं 2 का नया पोस्टर आया सामने, कपिल शर्मा के साथ फिर दिखीं मिस्‍ट्री दुल्हन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख