Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लता मंगेशकर के साथ श्रद्धा कपूर का था यह रिश्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें लता मंगेशकर के साथ श्रद्धा कपूर का था यह रिश्ता
, बुधवार, 9 फ़रवरी 2022 (11:48 IST)
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर 6 फरवरी को 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। लता मंगेशकर के निधन से देश में शोक की लहर छा गई। कई राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। लता मंगेशकर के निधन से बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी बेहद दुखी नजर आईं।

 
क्या आप जानते हैं कि लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर का आखिर क्या रिश्ता था। श्रद्धा और लता मंगेशकर आपस में रिश्तेदार थे। श्रद्धा कपूर के नाना पंडित पंधारिनाथ कोल्हापुरे लता मंगेशकर के चचेरे भाई थे। इस हिसाब से श्रद्धा, लता मंगेशकर की नातिन हुईं।
 
श्रद्धा कपूर लता मंगेशकर को आजी कह कर बुलाती थीं। श्रद्धा कपूर त्यौहारों में या जब भी उन्हें मौका मिलता तो वह लता जी से मिलने जाती थीं। श्रद्धा के नाना भी अपनी बहन लता मंगेशकर की तरह सिंगर थे। वह क्लासिकल सिंगर थे। 
 
बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया की भी शिकायत थीं। लता मंगेशकर की उम्र को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में भर्ती किया गया था। लेकिन पिछले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन आखिरकार 6 फरवरी को वह जिंदगीं की जंग हार गईं।

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलिया भट्ट की 'डार्लिंग' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, इतने करोड़ में हुई डील!