दिग्गज अभिनेत्री स्मृति बिस्वास का निधन, 100 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 4 जुलाई 2024 (15:24 IST)
Smriti Biswas dies: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेत्री स्मृति बिस्वास का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने महाराष्ट्र के नासिक शहर में उनके आवास पर आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
 
फिल्म हेरिटेज ने सोशल मीडिया पर लिखा, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन को दिग्गज अभिनेत्री स्मृति बिस्वास के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। स्मृति बिस्वास, जिन्होंने इस साल फरवरी में अपना 100वां जन्मदिन मनाया था, वह 1940 से लेकर 1950 तक सबसे जीवंत और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Film Heritage Foundation (@filmheritagefoundation)

स्मृति बिस्वास का अंतिम संस्कार गुरुवार को ईसाई रीति-रिवाजों के साथ किया गया। 1930 के दशक से लेकर 1960 के दशक तक तीन दशकों में स्मृति ने नेक दिल, अपराजिता और मॉडर्न गर्ल जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया और फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 
स्मृति बिस्वास ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उन्होंने गुरु दत्त, वी शांताराम, मृणाल सेन, बिमल रॉय, बीआर चोपड़ा और राज कपूर जैसे जाने माने निर्माताओं की फिल्मों में काम किया। स्मृति ने बंगाली फिल्म 'संध्या' (1930) से फिल्म की दुनिया में कदम रखा। 'मॉडल गर्ल' (1960) उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मंडला मर्डर्स के साथ डिजिटल डेब्यू करने जा रहीं वाणी कपूर, निर्देशक गोपी पुथरन संग काम करने का अनुभव किया शेयर

10 साल में इतना बदल गया बजरंगी भाईजान की मुन्नी का लुक, ग्लैमरस तस्वीरों से भरा है हर्षाली का इंस्टा अकाउंट

बारिश में भीगते हुए दिशा पाटनी ने दिखाई मदमस्त अदाएं, बोल्ड तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 9 फिल्में, 'सैयारा' से 'निकिता रॉय' तक है जबरदस्त लाइनअप

पलक तिवारी-ठाकुर अनूप सिंह की रोमियो एस3 का होने जा रहा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख