Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 20 April 2025
webdunia

इन बॉलीवुड सितारों का सांसद बनने का सपना रह गया अधूरा, मिली करारी हार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lok Sabha Elections 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को प्रचंड बहुमत मिला है। इस बार चुनाव में बॉलीवुड के कई सितारे अलग-अलग पार्टियों से चुनावी मैदान में थे। मोदी लहर में सनी देओल, हेमा मालिनी, रवि किशन समेत कई सितारों को खूब वोट मिले और वे संसद पहुंच गए लेकिन कुछ स्टार्स जीत दर्ज नहीं कर सकें।
webdunia
जया प्रदा
एक्ट्रेस जया प्रदा ने रामपुर से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा। जया प्रदा को समाजवादी पार्टी कैंडिडेट आजम खान से टक्कर मिली। वो 109997 वोट से चुनाव हार गईं।
webdunia
दि‍नेश लाल यादव निरहुआ
भोजपुरी सुपरस्टार दि‍नेश लाल यादव निरहुआ, उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार रहे। निरहुआ पहली बार चुनावी मैदान उतरे और मोदी लहर में भी संसद नहीं पहुंच सके। इस सीट पर उनका मुकाबला सपा नेता अखिलेश यादव से था। निरहुआ 259874 वोट से चुनाव हार गए।
webdunia
उर्मिला मातोंडकर
बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने फिल्मी करियर की ढलान के बाद राजनीति में एंट्री की थी। वो महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ने उतरीं। उर्मिला को भाजपा के गोपाल शेट्टी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उर्मिला 465247 वोट से चुनाव हार गईं।
webdunia
शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से मैदान में थे। यहां उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से था। शत्रुघ्न पटना साहिब की अपनी सीट से 284657 वोट से चुनाव हार गए।
webdunia
राज बब्बर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और एक्टर राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से चुनावी मैदान में थे। राज बब्बर 495065 वोट से चुनाव हार गए। लोकसभा चुनाव में यूपी में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए राज बब्बर ने अपने इस्तीफे की भी पेशकश की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' में हुई सुनील शेट्टी की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार