थामा से लेकर स्त्री 3 तक, 2025 से 2028 तक ये हॉरर-कॉमेडी फिल्में करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 (11:36 IST)
दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 3' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। इसके अलावा इस यूनिवर्स की भेड़िया और मुंज्या जैसी फिल्में भी रिलीज हुई है। 
 
अब मेडॉक फिल्म्स ने अपनी हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आने वाली फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। मेकर्स 2025 से लेकर 2028 तक दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैडॉक फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2025 से 2028 तक का लाइनअप रिवील किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

मेकर्स ने टोटल 8 नई फिल्मों और उनकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। इनमें स्त्री 3 से लेकर थामा तक शामिल है। फिल्म थामा दिवाली 2025 के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म शक्तिशालिनी 31 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म भेडिया 2 अगले साल 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। वहीं चामुंडा 4 दिसंबर 2026 को दस्तक देगी। 
 
श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 3' 13 अगस्त 2027 को स्क्रीन पर रिलीज होगी। महा मुंज्या 24 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी। साल 2028 में भी दो हॉरर-कॉमेडी फिल्में रिलीज होगी। इसमें फिल्म पहला महायुद्ध 11 अगस्त 2028 और दूसरा महायुद्ध 18 अक्टूबर 2028 को रिलीज होगी। 
 
दिनेश विजान ने कहा, मैडॉक में हमारा मिशन हमेशा कुछ नया करना और मनोरंजन करना रहा है। हमने भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत पर आधारित ऐसे किरदार तैयार किए हैं जो दर्शकों को पसंद आते हैं। इसने हमारी कहानियों को न केवल प्रासंगिक, बल्कि बेहतरीन भी बना दिया है। हम 2028 और उससे आगे की इस यात्रा पर दर्शकों को ले जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ये जवानी है दीवानी की रिलीज को 12 साल पूरे, दीपिका पादुकोण के ये डायलॉग आज भी है यादगार

दिशा पाटनी करने जा रहीं हॉलीवुड डेब्यू, ऑस्कर विनर निर्देशक की एक्शन थ्रिलर मूवी में आएंगी नजर

इस दिन जी सिनेमा पर होने जा रहा साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2: द रूल का प्रीमियर

शोभिता धुलिपाला का फैशन सफर: ट्रेडिशनल से ट्रेंडी तक के 5 यादगार पल

मिलिंद गाबा के घर गूंजी किलकारियां, प्रिया बेनीवाल ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख