इस सिंगर ने ठुकरा दिया था माधुरी दीक्षित से शादी का प्रस्ताव, बताई थी यह वजह

Webdunia
शनिवार, 15 मई 2021 (14:41 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 15 मई को अपना 54वां सेलिब्रेट कर रही हैं। माधुरी भले ही उम्र में 50 का आंकड़ा पार कई हों, लेकिन खूबसूरती के मामले में आज भी वह कई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। एक वक्त कई बड़े सुपरस्टार माधुरी से शादी तक करना चाहते थे। लेकिन एक सिंगर ने माधुरी दीक्षित की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

 
माधुरी दीक्षित से शादी के लिए इनकार करने वाले गायक सुरेश वाडेकर है। खबरों के मुताबिक माधुरी दीक्षित का शादी का प्रस्ताव सिंगर सुरेश वाडेकर के पास आया था। सुरेश माधुरी दीक्षित से 12 साल बड़े थे। माधुरी के पेरेंट्स यह कभी नहीं चाहते थे कि वे फिल्मों में करियर बनाएं। 
 

माधुरी के पेरेंट्स ने शादी के लिए लड़के की तलाश करनी शुरू कर दी। माधुरी का रिश्ता सुरेश वाडेकर के पास आया। हालांकि, सिंगर ने ये कहकर मना कर दिया था कि लड़की बहुत दुबली-पतली है। सुरेश वाडेकर द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद माधुरी के पेरेंट्स की चिंता और बढ़ गई थी। उन्हें लगता था कि अगर माधुरी फिल्मों में ज्यादा काम कर लेंगी तो उनकी शादी में दिक्कतें आएंगी।
 
अपने करियर के पीक पर माधुरी का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से जुड़ा। संजय दत्त संग उनके अफेयर के किस्सों ने तो खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। दोनों की नजदीकियां देख ऐसा लगता था कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे। हालांकि जब संजय दत्त को जेल हुई तो माधुरी ने उनसे दूरी बना ली।
माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। माधुरी के मुताबिक पहली मुलाकात उन्होंने मुझे एक आम लड़की की तरह ही ट्रीट किया। माधुरी और श्रीराम नेने काफी वक्त तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे पंकज त्रिपाठी

कभी बॉयज हॉस्टल में पत्नी के साथ रहते थे पंकज त्रिपाठी, अब हैं इतने करोड़ के मालिक

जानिए स्कूल के दिनों में कैसे थे सलमान खान? टीचर ने किया था खुलासा

WORLD CUP : श्रेया घोषाल करेंगी महिला विश्व कप की शुरुआत, टिकटों पर है ऐसा मौका जो छूट न जाए

गजब टीचर की अजब कहानी, मिलते हैं फिल्मी शिक्षकों से...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख