Hanuman Chalisa

माधुरी की वापसी... शानदार एक्टर के साथ दिखेंगी

Webdunia
2002 में प्रदर्शित फिल्म 'देवदास' के बाद माधुरी दीक्षित ने फिल्मी दुनिया को बाय-बाय कह दिया और अमेरिका में जाकर बस गई। कहा जाता है कि अभिनय का कीड़ा एक बार लग जाए तो छूटता नहीं। ग्लैमर वर्ल्ड फिर माधुरी को खींच लाया। आजा नच ले (2007) से माधुरी ने वापसी की। फिल्म असफल रही और माधुरी को लगा उन्होंने वापसी के लिए सही फिल्म नहीं चुनी। 
 
नी रजा की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
इंतजार किया और सात साल बाद उनकी डेढ़ इश्किया और गुलाब गैंग रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्म असफल रही और माधुरी की दूसरी वापसी भी निराशाजनक रही। इसके बाद से माधुरी ने बड़े परदे से दूरी बना रखी है। वे भी 'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं और लगता है कि उन्हें एक दमदार स्क्रिप्ट मिल गई है। 
खबर है कि एक मलयालम कॉमेडी फिल्म का हिंदी रिमेक बनाया जाने वाला है और माधुरी ने इस फिल्म में काम करने की हामी भर दी है। उनके साथ फिल्म में नाना पाटेकर भी होंगे। ये दो अलग मिजाज वाले लोगों की कहानी है। 
 
माधुरी और नाना इसके पहले वजूद (1998), प्रहार (1991), परिंदा (1989) और मोहरे (1987) कर चुके हैं। प्रहार में तो नाना निर्देशक भी थे। दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग भी है। 
 
वक्त आने पर फिल्म की घोषणा की जाएगी। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान