Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका पादुकोण की एक्टिंग को लेकर माधुरी दीक्षित ने कही यह बात

हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण की एक्टिंग को लेकर माधुरी दीक्षित ने कही यह बात
, शुक्रवार, 5 जून 2020 (10:09 IST)
माधुरी दीक्षित भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कुछ महत्वपूर्ण किरदारों के साथ दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ दी है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में, माधुरी से एक प्रशंसक द्वारा पूछा गया था कि वह किस अभिनेत्री को इस पीढ़ी से इंडस्ट्री की रॉकिंग स्टार मानती हैं।

 
माधुरी ने इस सवाल के जवाब में दीपिका पादुकोण का नाम लिया। माधुरी ने कहा कि उन्हें दीपिका पसंद हैं क्योंकि वह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो किरदार को अपने भीतर उतार लेती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'दीपिका भी इन बड़ी-बड़ी भूमिकाओं को बेहद बखूबी निभाती हैं।'
 
webdunia
माधुरी से दीपिका की तारीफ को सुनकर उनके प्रशंसक फूले नहीं समा रहे और सभी उनके मुरीद बन गए। प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ी बात है जब उनके प्रिय स्टार को उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के लिए एक अन्य उल्लेखनीय कलाकार द्वारा सराहा जा रहा है।
 
अभिनय के लिए उनका प्यार और शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम होने की काबिलियत के साथ उन्होंने अन्य लोगों सहित इंडस्ट्री के कई दिग्गज अभिनेताओं को प्रभावित कर दिया है।
 
फ़िल्म ओम शांति ओम के साथ उनके प्रभावी शुरुआत के बाद, दुनिया को उनकी सुंदरता, प्रतिभा और नृत्य से प्यार हो गया है। वही पीकू, राम लीला, कॉकटेल, ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने इस तथ्य को फिर से स्थापित कर दिया है कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा बेजोड़ है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 महीने के भीतर बॉलीवुड को अलविदा कह गईं ये मशहूर हस्तियां