Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sanjay Leela Bhansali की Heera Mandi में होगा Madhuri Dixit का स्पेशल डांस!

हमें फॉलो करें Sanjay Leela Bhansali की Heera Mandi में होगा Madhuri Dixit का स्पेशल डांस!
, शुक्रवार, 21 मई 2021 (12:58 IST)
माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं अब खबरें हैं कि माधुरी एक बार निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करती नजर आएंगी। दोनों ने साथ में फिल्म 'देवदास' में काम किया था, जो कि सुपरहिट हुई थी। 

 
खबरों के अनुसार माधुरी को भंसाली अपनी बहुचर्चित वेब सीरीज 'हीरा मंडी' का हिस्सा बनाना चाहते हैं। अगर बात बन गई तो माधुरी इस वेब सीरीज में अपने डांस का तड़का लगाती नजर आ सकती हैं। 
 
webdunia
बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने 'हीरा मंडी' के लिए सभी कलाकार फाइनल कर लिए हैं। उन्होंने माधुरी दीक्षित से भी संपर्क किया है। वह चाहते हैं कि माधुरी उनकी इस सीरीज में एक खास भूमिका निभाएं। अगर बात बन गई तो माधुरी उनकी वेब सीरीज में मुजरा करती दिख सकती हैं।
 
भंसाली की फिल्म 'देवदास' में भी माधुरी ने मुजरा किया था। फिल्म का गाना 'हम पे ये किसने हरा रंग डाला..' काफी पसंद किया गया था। खबरों की माने तो भंसाली का आइडिया और गाना माधुरी को पसंद आया है। भंसाली को लगता है कि डांस में माधुरी जैसा ग्रेस कोई नहीं ला सकता।
 
webdunia
इसे लेकर दोनों की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। यह आठ से दस दिनों का शेड्यूल होगा। इसके लिए माधुरी को अच्छी-खासी रकम भी ऑफर की गई है। माधुरी तो वैसे ही डांस की बेहद शौकीन हैं। ऐसे में उन्होंने भी भंसाली का ऑफर स्वीकार करने में देर नहीं लगाई है।
 
'हीरा मंडी' भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह इसे बड़े पैमाने पर बना रहे हैं। बड़े बजट की इस पीरियड ड्रामा वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी का नाम पहले ही फाइनल कर दिया गया था। इसमें निमरत कौर, सयानी गुप्ता और मनीषा कोईराला भी नजर आएंगी।
 
बता दें कि 'हीरा मंडी' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'हीरा मंडी' का निर्देशन विभु पुरी कर रहे हैं, जिन्होंने भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' के निर्देशन की कमान संभाली थी। 'हीरा मंडी' की कहानी पाकिस्तान के लाहौर शहर के एक रेड लाइट इलाके में महिलाओं की स्थिति पर आधारित है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब फैन ने किया Aishwarya Rai को शादी के लिए प्रपोज, ऐसा था Abhishek Bachchan का रिएक्शन