Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड में नजर नहीं आएंगी माधुरी दीक्षित, सामने आई यह वजह

हमें फॉलो करें 'डांस दीवाने 3' के कुछ एपिसोड में नजर नहीं आएंगी माधुरी दीक्षित, सामने आई यह वजह
, बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (11:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भले ही अब फिल्मी पर्दे पर ज्यादा नजर नहीं आती हो, लेकिन वह रियलिटी शोज में अपना जलवा बिखेरती रहती हैं। माधुरी इन दिनों डांसिंग रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' को जज करती नजर आ रही हैं।

 
अब खबर आ रही है कि 'डांस दीवाने 3' के आगामी एपिसोड को माधुरी शूट नहीं कर पाएंगी। माधुरी 'डांस दीवाने 3' के आगामी चार एपिसोड में नजर नहीं आएंगी। माधुरी ने फिलहाल इसकी शूटिंग को बंद करने का निर्णय लिया है। 
 
खबरों की मानें तो इस शो की शूटिंग अब मुंबई के बाहर होगी, इसलिए अभिनत्री इसके आगामी एपिसोड में नहीं दिखेंगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण शो को राज्य के बार शूट किया जाएगा। मौजूदा हालात में कई शोज और फिल्मों की शूटिंग के लोकेशंस बदलने के बाद अब 'डांस दीवाने 3' को भी अलग लोकेशंस में शूट किया जाएगा।
 
मेकर्स ने अब इस रियलिटी शो को कर्नाटक के बेंगलूरू में फिल्माने का फैसला किया है। इसलिए माधुरी ने इसके आगामी शूटिंग शेड्यूल में शामिल होने को लेकर अपनी असमर्थता जतायी है। खबरों के अनुसार माधुरी के स्थान पर इस शो में अब नोरा फतेही और सोनू सूद नजर आ सकते हैं। 
 
हालात ठीक होते ही जब शूटिंग मुंबई में शिफ्ट हो जाएगी तब माधुरी फिर से इस शो के साथ जुडेंगी। उनकी अनुपस्थिति में बेंगलुरू में नोरा जज की जिम्मेदारी निभाएंगी। सोनू बतौर मेहमान शो में नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही 'डांस दीवाने 3' के सेट पर 18 क्रू-मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। शो के तीन प्रतियोगी और जज धर्मेश भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की कहानी