sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भगवान विष्णु के कई अवतार लेकर आ रही महावतार नरसिम्हा, दर्शकों को मिलेगा शानदार अनुभव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Movie Mahavatar Narasimha Trailer

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 16 जुलाई 2025 (14:31 IST)
'महावतार नरसिम्हा' सच में एक ऐसी फिल्म बनती दिख रही है, जो अपनी भव्यता, शानदार दृश्य और जबरदस्त कहानी के साथ एक अलग ही अनुभव देगी। महावतार यूनिवर्स की बड़ी घोषणा के बाद, जब 'महावतार नरसिम्हा' का सबको इंतजार था, तब इसका ट्रेलर आया और लोगों को चौंका दिया। 
 
ट्रेलर में जहां रोंगटे खड़े कर देने वाले कई सीन दिखे, वहीं भगवान विष्णु के अलग-अलग रूप भी नजर आए। महावतार नरसिम्हा में भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कहानी को सबसे ज्यादा दिखाया जाएगा, लेकिन इसमें बाकी अवतार भी नजर आएंगे। 
 
ट्रेलर में भी दिखा कि भगवान विष्णु के दो और रूप वरुण अवतार और वराह अवतार (जिसे भोर अवतार भी कहा जाता है) भी दिखाए गए हैं। फिल्म में जहां नरसिम्हा अवतार की कहानी खास तौर पर दिखाई जाएगी, वहीं लोग वरुण अवतार और वराह अवतार का मतलब और उनकी अहमियत भी देख पाएंगे।
 
webdunia
वरुण को मुख्य रूप से समुद्र, आकाश और सृष्टि के नियमों के देवता माना जाता है। वहीं भगवान विष्णु का वराह अवतार, जिसे भोर अवतार भी कहा जाता है, धरती को डूबने से बचाने के लिए जाना जाता है।
 
होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत महावतार नरसिम्हा (2025) से होगी। 
 
webdunia
इसके बाद महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037) आएंगे। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा।
 
महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने कलीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में 25 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मॉडलिंग करने मुंबई आई थीं कैटरीना कैफ, बन गईं हीरोइन