Dharma Sangrah

महेश मांजरेकर को हुआ कैंसर, सर्जरी के बाद अब ऐसी है हालत

Webdunia
सोमवार, 23 अगस्त 2021 (10:57 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्टर की हाल ही में सर्जरी हुई है। कुछ दिन पहले ही महेश मांजरेकर को पता चला था कि वह यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने को कहा था।

 
खबरों के अनुसार मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में महेश की सर्जरी हुई। महेश कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अब वह बिल्कुल ठीक हैं और हॉस्पिटल से घर वापस आ चुके हैं। अभी महेश मांजरेकर की हालत में भी सुधार हो रहा है।
 
बता दें कि महेश मांजरेकर मराठी सिनेमा के दिग्गज स्टार हैं। हालांकि उन्होंने हिन्दी फिल्मों में भी जबरदस्त काम किया है। साल 1992 में महेश मांजरेकर ने मराठी फिल्म 'जीवा सखा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिट फिल्में दी जिसमें प्लान, जिंदा, मुसाफिर, कांटे और दस कहानियां शामिल हैं।
 
महेश एक्टर होने के अलावा सिंगर और डायरेक्टर भी हैं। फिल्म कांटे में महेश ने गाना गाया था। महेश मांजरेकर ने निदान, आई और वास्तव जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया। उन्होंने 2018 में बिग बॉस मराठी को होस्ट किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाबी गीतकार निम्मा लोहारका का निधन, उनके लिखे गाने गाकर कई सिंगर बने स्टार

पति संग पहली बार मस्जिद गईं सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल बोले- धर्म परिवर्तन के लिए नहीं ले जा रहा...

2 महीने से बकाया करिश्मा कपूर की बेटी समायरा की कॉलेज फीस, कोर्ट ने कहा- कोई ड्रामा नहीं चाहिए

दुबई में शाहरुख खान के नाम पर बनेगा 4000 करोड़ का टॉवर, बोले- मां होती तो गर्व महसूस करती

'अखंडा 2' का भक्ति गीत 'द थांडवम' रिलीज, नंदामुरी बालकृष्ण का दिखा उग्र अवतार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख