सर्जरी के बाद काम पर लौटे महेश मांजरेकर, जल्द 'बिग बॉस मराठी' को होस्ट करते आएंगे नजर

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (17:23 IST)
बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर महेश मांजरेकर को लेकर बीते दिनों एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। कुछ दिन पहले ही महेश मांजरेकर को पता चला था कि वह यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने को कहा था। 

 
हाल में महेश मांजरेकर सर्जरी करवाकर घर लौट आए थे। अब उनकी सेहत में सुधार है और एक बार फिर वह काम पर लौट आए हैं। महेश मांजरेकर जल्द ही बिग बॉस मराठी के तीसरे सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। 
 
प्रोमो वीडियो में महेश मांजरेकर बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। महेश बिग बॉस मराठी के पहले 2 सीजन भी होस्ट कर चुके हैं। पहले कहा जा रहा था कि वह इस सीजन को होस्ट नहीं कर पाएंगे लेकिन प्रोमो सामने आने के बाद उनके फैंस में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई है। 
 
बिग बॉस मराठी का अगला सीजन 19 सितंबर से कलर्स मराठी पर शुरू होने जा रहा है। यह शो 100 दिनों तक चलेगा। बता दें कि महेश मांजरेकर मराठी सिनेमा के दिग्गज स्टार हैं। हालांकि उन्होंने हिन्दी फिल्मों में भी जबरदस्त काम किया है। 
 
साल 1992 में महेश मांजरेकर ने मराठी फिल्म 'जीवा सखा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिट फिल्में दी जिसमें प्लान, जिंदा, मुसाफिर, कांटे और दस कहानियां शामिल हैं। महेश एक्टर होने के अलावा सिंगर और डायरेक्टर भी हैं। फिल्म कांटे में महेश ने गाना गाया था। महेश मांजरेकर ने निदान, आई और वास्तव जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गोल्डन बॉडीकॉन ड्रेस में दिशा पाटनी का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरें वायरल

फेफड़ों में भर जाता था पानी, अरुण ईरानी ने बताया अंतिम दिनों में कैसा था मनोज कुमार का हाल

इस वजह से शाहरुख खान से खफा हो गए थे मनोज कुमार, ठोंक दिया था 100 करोड़ की मानहानि का केस

पंजाबी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी का निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सेक्स को लेकर नीना गुप्ता का बेबाक बयान, बोलीं- भारत की 95 प्रतिशत महिलाओं को नहीं पता...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख