Publish Date: Fri, 31 May 2024 (14:48 IST)
Updated Date: Fri, 31 May 2024 (14:50 IST)
Arjun Kapoor Malaika Arora breakup: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा बीते काफी समय से सीरियस रिलेशनशिप में थे। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किा था। मलाइका और अर्जुन फैंस को असर कपल गोल देते नजर आते थे। लेकिन उम्र के फासले की वजह से दोनों को ट्रोल भी किया जाता था।
बीते दिनों अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया और इन खबरों पर विराम लग गया। अब एक बार फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने हवा पकड़ ली है।
खबरों के अनुसार मलाइका अौर अर्जुन का कुछ समय पहले ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला किया है।
'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर शांति से सम्मानपूर्वक अलग हो गए हैं। दुर्भाग्य से उनके रिश्ते ने अपना समय पूरा कर लिया। मलाइका और अर्जुन का रिश्ता बहुत खास था और वे दोनों एक-दूसरे के दिलों में एक खास जगह बनाए रखेंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है, उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे। वे नहीं चाहते कि लोग उनके रिश्ते पर बात करें। उनका रिश्ता लंबा, प्यार भरा और अच्छा था, जो दुर्भाग्य से अब खत्म हो चुका है। इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीच कोई खटास है।
बता दें कि मलाइका अरोरा की शादी अरबाज खान से हुई थी। साल 2017 में दोनों ने तलाक की घोषणा कर दी थी। इसके बाद मलाइका का नाम अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर संग जुड़ने लगा। इसके बाद साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते पर आधिकारिक मोहर लगा दी थी।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें