Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आत्महत्या या हादसा, मलाइका अरोरा के पिता के निधन पर पुलिस का बयान आया सामने

हमें फॉलो करें आत्महत्या या हादसा, मलाइका अरोरा के पिता के निधन पर पुलिस का बयान आया सामने

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (15:31 IST)
Photo credit : Tiwitter
Anil Arora case : मलाइका अरोरा के पिता अनिल कपूर के निधन की खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि 11 सितंबर की सुबह 9 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट से गिरकर उनका निधन हो गया है। यह आत्महत्या है या हादसा पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
 
शुरुआती जांच में अनिल अरोरा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ मलाइका पुणे में थीं। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस का पहला बयान सामने आया है। 
एएनआई के अनुसार डीसीपी राजतिलक रोशन ने कहा कि उनकी यहां बॉडी मिली थी। वह छठी मंजिल पर रहते थे। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं। हमारी टीम और फोरेंसिक टीम यहां पर मौजूद हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में खुदकुशी लग रही है। हम जांच कर रहे हैं। 
 
मलाइका अरोरा के माता-पिता का कई साल पहले तलाकहो गया था। हालांकि पिछले कुछ साल से दोनों साथ रहने लगे थे। खबरों के अनुसार इस घटना से पहले अनिल रोज की तरह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत के इस राज्य में होती है सबसे ज्यादा बारिश, जानें खास टूरिस्ट स्पॉट