Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मलाइका अरोरा ने बताया कि 11 साल छोटे अर्जुन कपूर की ओर वे क्यों आकर्षित हुईं?

भले ही मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर ने अपनी रिलेशनशिप की बातें स्वीकारी नहीं हो, लेकिन जिस तरह से वे सार्वजनिक तरीके से साथ में घूम रहे हैं वो सब कुछ बयां कर देता है।

हमें फॉलो करें मलाइका अरोरा ने बताया कि 11 साल छोटे अर्जुन कपूर की ओर वे क्यों आकर्षित हुईं?
कुछ दिनों तक वे जरूर छुप-छुप कर लुका छिपी खेलते रहे, लेकिन फिर समझ आ गया कि प्यार किया तो डरना क्या और क्या रेस्तरां, क्या सिनेमाघर, सभी जगह साथ नजर आने लगे। 
 
हाल में तो वे यूएस में साथ छुट्टियां मना रहे हैं और उनकी रोजाना नई-नई तस्वीरें नजर आ रही हैं। फोटो में दिख रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल हैं। 
webdunia

हाल ही मलाइका ने बताया कि क्यों वे 11 साल छोटे अर्जुन कपूर के प्रति आकर्षित हुई हैं? मलाइका के अनुसार अर्जुन की एक बहुत अच्छी आदत है कि वे उन्हें खूब हंसाते हैं। अर्जुन की यह अदा उन्हें बहुत पसंद है। 
 
साथ ही मलाइका को अर्जुन बेहतर तरीके से समझते हैं। उम्र में अंतर होने के बावजूद। इन्हीं खूबियों के कारण मलाइका को अर्जुन पसंद आ गए। 
webdunia
(Photo: Twitter)

उल्लेखनीय है कि 2017 में मलाइका और अरबाज खान अलग हो गए थे। उनके इस फैसले से सभी चौंक गए थे। मलाइका और अरबाज ने अपने रिश्ते को खूब बचाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उन्हें समझ आ गया कि अलग होना ही दोनों के लिए बेहतर रहेगा। 
 
मलाइका का कहना है कि यदि कोई महिला किसी रिश्ते से अलग होती है तो समाज चाहता है कि वह दूसरा रिश्ता न जोड़ कर अकेली रहे, लेकिन पुरुषों के लिए यह बात लागू नहीं होती। बल्कि पुरुष रिश्ते से अलग होने के बाद एक नया रिश्ता बना लेता है तो उसे मर्दानगी मानी जाती है। 

सोशल मीडिया पर मलाइका को अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर तीखे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने कभी भी लोगों की परवाह नहीं की। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार का नया फॉर्मूला, लगाया टॉप गियर