Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मलाइका अरोड़ा ने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को विश किया बर्थडे, शेयर किया खास पोस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arjun Kapoor Birthday

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 26 जून 2025 (14:35 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। अर्जुन कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। मलाइका ने इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। 
 
मलाइका ने वेकेशन मोड़ में अर्जुन कपूर का एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अर्जुन मस्तीभरे अंदाज में कूदते नजर आ रहे हैं। इसके साथ मलाइका ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर।' इसके साथ उन्होने व्हाइट कलर का हार्ट और जाम छलकाने वाले इमोजी बनाए हैं। 
 
webdunia
यह पहली बार है जब ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर के लिए कोई पोस्ट किया है। मलाइका की पोस्ट से साफ है कि भले ही अर्जुन संग उनका रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन दोस्ती अभी भी बनी हुई है। 
 
बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते थे। अक्सर उम्र के फासले को लेकर अर्जुन और मलाइका को ट्रोल भी किया जाता था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिग्गज इतालवी अभिनेत्री ली मसारी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस