शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के सेट पर हादसा, एक युवक की मौत

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग इस दिनों मसूरी में चल रही है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 
 
खबरों के मुताबिक, मृतक 30 वर्षीय युवक जनरेटर ऑपरेटर था। वह शूटिंग में उपयोग किए जाने वाले जनरेटर की जांच और उसकी कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी संभालता था। मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह जनरेटर में तेल की जांच कर रहा था, जब उसका मफलर जनरेटर के पंखे में फंस गया और उसने उसे खींच लिया। 
 
मृतक के सिर में काफी चोटें आई थीं जिसके बाद उन्हें देहरादून के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी गई है। इस दुर्घटना के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। दुर्घटना के समय फिल्म के लीड ऐक्टर्स वहां मौजूद नहीं थे। 
 
शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह तेलुगू की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। संदीप वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद संग कियारा आडवाणी नजर आएंगी। यह फिल्‍म इस साल 21 जून को रिलीज होने वाली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख