Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनू सूद की पूजा करने लगा शख्स, एक्टर बोले- भाई ऐसा मत कर, वीडियो वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनू सूद की पूजा करने लगा शख्स, एक्टर बोले- भाई ऐसा मत कर, वीडियो वायरल
, बुधवार, 3 जून 2020 (10:22 IST)
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में सोनू सूद प्रवासी मजूदरों के लिए मसीहा बन कर सामने आए है। सोनू मुंबई में फंसे हजारों जरुरतमंद लोगों को उनके घरों तक पहुंचा चुके हैं। इसके लिए आम लोगों के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 
अपने घर सही सलामत पहुंचने के बाद लोग अपने-अपने अंदाज में सोनू सूद का धन्यवाद कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर खुद सोनू सूद भी हैरान रह गए। इस वीडियो में एक शख्स मां से मिलने के बाद सोनू का शुक्रिया अदा कर रहा है। उसने सोनू सूद को भगवान का दर्जा दे दिया है। वो सोनू सूद की पूजा कर रहा है। 
 
शख्स का वीडियो सोनू सूद ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें उसने मंदिर में भगवान के बीच सोनू सूद की भी तस्वीर रखी है और उनकी पूजा कर रहा है। शख्स ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जो मां से मिला दे वो भगवान होता है। सोनू सूद जैसा हर इंसान भगवान नहीं होता है। सोनू सूद मैं तो आपको भगवान ही मानता हूं। आपने मेरे सपनों को बचाया और मां से मिलाया।'
 
इस वीडियो पर सोनू सूद ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, 'अरे भाई ऐसा मत करो। बस अपनी मां से कहो कि वो मेरे लिए रोज दुआ मांग ले। सब सही हो जाएगा।' 
 
बता दें कि प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए इन दिनों सोनू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लोगों को अपने खर्चे से बसों के जरिए घर पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक चार्टर प्लेन के जरिए भी लोगों को घर भेजा है। सोनू अब ट्रेन के जरिए भी प्रवासी मजदूरों को घर भेज रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना वायरस : काम पर वापस लौट रहे लोगों को अक्षय कुमार ने दिए खास टिप्स, सामने आया वीडियो